धान ख़रीदी में हो रही गड़बड़ी और राज्य शासन की वादाखिलाफ़ी के ख़िलाफ़ कल होगा मस्तूरी के जंतर मंतर जोन्धरा चौक में धरना प्रदर्शन
Hind times बिलासपुर मस्तूरी राज्य सरकार की वादाखिलाफ़ी एवं धान ख़रीदी में हो रही गड़बड़ी व किसानो को हो रही समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी मस्तूरी विधानसभा द्वारा एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन दिनांक 13-01-2021 बुधवार को दोपहर 12 बजे से जोंधरा चौक मस्तूरी में रखा गया हैइस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मस्तूरी विधायक डां. कृष्णमूर्ति बांधी मौजूद रहेंगे साथ ही बड़ी संख्या मे कार्यर्ताओं के साथ किसानो की उपस्थिति रहेगी
वही मस्तूरी विधानसभा सभा क्षेत्र के मंडल कार्यकर्ता भाजपा मंडल पदाधिकारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,सक्रिय कार्यकर्ता, बूथ के पदाधिकारी मंडल क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे