Hind times:- बिलासपुर मस्तूरी क्षेत्र के निचले बेल्ट के सैकड़ो घर पंचायत बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ पीड़ित परिवार स्कूल व ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण करने पहुचे जिला पंचायत के सभापति ने पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कई ग्राम पंचायतो में बाढ़ पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। मस्तूरी विधान सभा में श्री राजकुमार अंचल (सयुक्त महामंत्री प्रदेश कांगेस कामेटी छत्तीसगढ़) राजेश्वर भार्गव (सभापति जिला पंचायत बिलासपुर) रमेश डहरिया सुभाष टंडन के द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतो में जाकर सभी बाढ़ पीड़ितो को सुरक्षित स्थान में रहने के लिए सलाह दिया और सरपंच व सचिव को सुरक्षित स्थान और खाने पीने की आश्यकताओं का ख्याल रखने के लिए कहा गया।